फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras's daughter hoisted the flag on Fansipan Peak

Hathras News: हाथरस की बेटी ने फांसिपान चोटी पर फहराया परचम

Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras's daughter hoisted the flag on Fansipan Peak
झंडा लेकर खड़ीं पायल सिंह व डॉ. अलका शर्मा।स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
हसयान क्षेत्र के गांव अजमतपुर अजगरा निवासी पायल सिंह ने वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी फांसिपान पर परचम फहरा दिया है। वह यहां की लाओस चोटी को फतह कर चुकी हैं।
विज्ञापन


उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। फांसिपान चोटी की ऊंचाई 3147 मीटर और लाओस पर्वत की चोटी की ऊंचाई 2819 मीटर है।

पायल सिंह ने बताया कि ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला है। उनके पिता अनिल कुमार किसान हैं। वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही है। वर्ष 2022 में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग उत्तराखंड उत्तर काशी से बेसिक माउंट ट्रेनिंग कोर्स 2022 में किया था। इसके बाद उसने एडवांस मांउट एवरेस्ट का कोर्स किया। चोटी को फतह करने में डॉ. अल्का ने उन्हें सहयोग दिया। इस चोटी को रूफ ऑफ इंडोनेशिया भी कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें रोमांचक गतिविधियों का शौक है। 22 अप्रैल को वियतनाम के लिए रवाना हुई थी। रवाना होने से पहले पायल सिंह को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर अभियान के लिए शुभकामनाएं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed