फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youths stole paddy from a farmer's field

हाथरस : खेत से किसान का धान चोरी कर ले गए युवक

Sat, 08 Oct 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकायन निवासी एक किसान ने कुछ युवकों के खिलाफ धान की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।धान गांव में कुछ युवकों के घर तक बिखरा हुआ था।

विज्ञापन
Hathras: Youths stole paddy from a farmer's field

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकायन निवासी एक किसान ने कुछ युवकों के खिलाफ धान की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इन्होंने चोरी किया धान पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
गांव बकायन निवासी मुकेश पुत्र राजपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि फसल की निकासी के बाद उन्होंने धान को बोरों में भरकर खेत में रखा था और वह चले थे। रात्रि में नामजद युवकों ने खेत से करीब छह-सात क्विंटल धान चोरी करके घर में रख लिया।
विज्ञापन

बोरी फटी होने के कारण चोरी करते समय धान सड़क पर फैल गया। इसे देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। धान गांव में कुछ युवकों के घर तक बिखरा हुआ था। शिकायत पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed