फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youths arrested in Mathura will be questioned

हाथरस: मथुरा में पकड़े गए युवकों से होगी पूछताछ

Sun, 11 Oct 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youths arrested in Mathura will be questioned
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जातीय दंगे कराने की साजिश के मुकदमे में स्थानीय पुलिस सबूत एकत्रित करने में जुटी है। मथुरा में पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ चंदपा पुलिस द्वारा मथुरा जिला कारागार में बी वारंट दाखिल कराने के बाद मुकदमे में विवेचना तेज कर दी गई है। यहां की पुलिस वहां कारागार में निरुद्ध चारों आरोपियों से भी पूछताछ करेगी। वहीं यह भी माना जा रहा है कि ईडी की टीम भी यहां जाकर जल्द पूछताछ व छानबीन कर सकती है।
प्रदेश सरकार का दावा था कि हाथरस के केस की आड़ में प्रदेश में जातीय दंगा कराने की साजिश थी। इसे लेकर कोतवाली चंदपा में बेहद संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में कहा गया था कि कुछ अराजक तत्व जातीय विद्वेष फैलाकर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस मुकदमे में अज्ञात मीडिया कर्मियों, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। इस मुकदमे की तो पुलिस गहनता से जांच कर ही रही है। मथुरा में पीएफआई के चार एजेंट वहां की पुलिस ने पकड़े थे। इन चारों का कनेक्शन इस घटना से बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में मथुरा पुलिस द्वारा पकड़े गए अतीक उर रहमान निवासी रतनपुरी मुजफ्फरनगर, सिद्दीकी निवासी बेंगारा थाना मल्लपुरम केरल, मसूद अहमद निवासी जरबल जिला बहराइच, आलम निवासी घेर फतेह जिला रामपुर शामिल हैं। स्थानीय पुलिस इस मामले में वहां की पुलिस से लगातार संपर्क कर रही है। इन चारोें के विरुद्ध मथुरा जेल में यहां की पुलिस ने बी वारंट भी दाखिल कराए हैं। कोतवाली निरीक्षक चंदपा लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कोर्ट की अनुमति से इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं यह भी माना जा रहा है कि फंडिग के इस मामले में ईडी की टीम भी इनसे पूछताछ करेगी और यहां आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed