{"_id":"60d382d18ebc3e2cfc309746","slug":"hathras-youth-seriously-injured-due-to-bike-collision-while-crossing-the-road-shaphu-news-ali2663077165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़क पार करते बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़क पार करते बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक को बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को परिवार के लोग इलाज के लिए आगरा ले गए।
आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के गांव टीकरी बैनई निवासी छोटू पुत्र मुन्नालाल किसी गांव से मंगलवार की शाम को बाइक से सादाबाद जा रहा था।
गांव मढ़ाका के पास नगला कली तिराहे के पास उसने बाइक खड़ी की और लघुशंका करने के लिए सड़क पार करते समय सादाबाद की ओर बाइक से जा रहे ग्राम भकरोई थाना मुरसान निवासी विक्रम पुत्र ओमप्रकाश ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायल के परिजनों को सीएचसी पर लाई। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद