{"_id":"6ab6dc4bc8c7deddcd0601ae","slug":"four-teenagers-who-went-for-the-idol-immersion-began-to-drown-one-is-missing-hathras-news-c-56-1-hts1004-154746-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रतिमा विजर्सन में गए चार किशोर डूबने लगे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रतिमा विजर्सन में गए चार किशोर डूबने लगे, एक लापता
Sat, 26 Sep 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
नहर में बच्चे के डूबने के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाखनू गांव में शुक्रवार की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाखनू नहर में चार किशोर डूबने लगे। तीन को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया जबकि एक लापता हो गया। पुलिस देर रात तक गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी रही।
शुक्रवार को लाखनू गांव के धर्मेंद्र दीक्षित का छोटा बेटा विकास (17) दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गया था। शाम करीब छह बजे विसर्जन के बाद सभी दोस्त नहर में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय छलांग लगाने के बाद विकास तेज बहाव से गहरे पानी में चला गया। दक्ष और अन्य दो किशोर उसे खोजने के लिए आगे बढ़े तो वे भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोतवाली हाथरस जंक्शन की पुलिस ने स्थानीय तैराकों को बुलाया। पानी के बहाव की ओर एक किलोमीटर तक विकास की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला।
हादसे की जानकारी पर पुलिस व गोताखोरों को मौके पर भेजा गया है। किशोर को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी