फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth reached MNREGA workplace with pistol, there was panic among officers

हाथरस: मनरेगा कार्यस्थल पर पिस्टल लेकर पहुंचा युवक, अफसरों में मची खलबली

Sat, 09 May 2020 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth reached MNREGA workplace with pistol, there was panic among officers
हाथरस: गांव पिपरामई में मनरेगा के कार्य को रोकने पहुंचे एक युवक के हाथ में लगी पिस्टल। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सादाबाद के गांव पिपरामई में मनरेगा कार्य कर रहे जॉब कार्डधारकों के बीच गांव के ही एक व्यक्ति के पिस्टल लेकर पहुंचने के मामले में पीडी एके मिश्र ने बीडीओ सादाबाद से पूरी आख्या मांगी है। पीडी ने प्रकरण में गंभीरता जताते हुए व्यक्ति की पहचान कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। व्यक्ति के पिस्टल लेकर कार्यस्थल पर पहुंचने से जॉब कार्डधारक घबरा गए और सभी ने काम करने से साफ इंकार कर दिया है। इधर इस वाकये से अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।
शासन के निर्देश पर लॉकडाउन तीन में मिली छूट में मनरेगा कार्य को शुरू कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में जिले की करीब 400 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करा दिया गया है। अन्य प्रांतों और जिलों से गांवों में वापस आने वाले लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। शनिवार की सुबह ब्लॉक सादाबाद के गांव पिपरामई में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। यहां तक कि मौके पर चल रहा मनरेगा का कार्य भी बंद हो गया।
विज्ञापन

पीडी को फोन से पंचायत सचिव व बीडीओ ने सूचना दी कि गांव पिपरामई में मनरेगा कार्य के दौरान एक व्यक्ति पिस्टल लेकर कार्यस्थल पर चला आया है। इस कारण जॉब कार्डधारकों में भय व्याप्त हो गया है और कोई भी अब कार्य करने को तैयार नहीं है। सूचना मिलते ही पीडी ने तत्काल बीडीओ सादाबाद पूरे प्रकरण की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीडी एके मिश्र ने बताया कि कार्यस्थल पर कोई गांव का ही पिस्टल लेकर चला आया था। इस व्यक्ति की पहचान कराकर एफआईआर दर्ज कराने के बीडीओ निर्देश दिए गए हैं। इस तरह की हरकत वाकई गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed