{"_id":"601d8dfb8ebc3e4b4115bdec","slug":"hathras-youth-raped-student-of-class-ix-hathras-news-ali25552021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक ने नौवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक ने नौवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी तब हुई, जब युवक ने किशोरी के साथ फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगे भाई हरियाणा में काम करते हैं। उनके साथ उनके गांव का एक युवक भी काम करता था। इस कारण इस युवक का उनके घर पर आना-जाना है। इस दौरान इस युवक ने इन दोनों भाइयों की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन के साथ अपना एक फोटो खींच लिया। यह छात्रा 14 वर्ष की है। इसके बाद उसने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपी ने किशोरी के साथ खिंचा हुआ अपना फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया। युवक द्वारा फोटो वायरल कर दिए जाने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी परिजनों को दी। परिजन बृहस्पतिवार की शाम को किशोरी को साथ लेकर कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।