फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth killed in collision of canter and tractor

हाथरस : कैंटर व ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत

Fri, 05 Feb 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth killed in collision of canter and tractor
मृतक जयवीर का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्रांतर्गत आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव कुंवरपुर के पास बृहस्पतिवार की रात को कैंटर और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कैंटर के चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे सीमेंट की ईंटें उतारने के बाद ट्रैक्टर सवार लोग चंदपा वापस लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दोनों ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायल 26 वर्षीय जयवीर, रामकुमार, हरवंश, राजेंद्र निवासीगण कस्बा चंदपा व कैंटर चालक लोचन निवासी संटीकरा को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन

घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने जयवीर को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर ग्रामीण व परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नीता रानी का कहना है कि हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। वाहनों में फंसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed