{"_id":"6241fa94988c635a1268420c","slug":"hathras-youth-hanged-himself-in-home-tribulation-hathras-news-ali288024083","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस गांव किंदौली पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी सौदान का 40 वर्षीय बेटा विजय सिंह नशे का आदी था। परिजनों की मानें तो वह आए दिन शराब पीकर घर में क्लेश करता था। इससे परिवार के लोग काफी परेशान थे और उसे डांटते थे। रविवार की रात को विजय सिंह ने नशे की हालत में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
युवक की मौत की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि युवक नशे का आदी थी। उसने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।