{"_id":"616f1103b11714631c2f6ffa","slug":"hathras-youth-dies-of-fever-in-nagla-money-shaphu-news-ali276148796","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नगला मनी में बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नगला मनी में बुखार से युवक की मौत
विज्ञापन
टीटू का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र में बुखार का कहर जारी है। तीन दिन से बुखार से मरने वालों का सिललिला थम से गया था। लेकिन, सोमवार की देर रात क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी युवक की बुखार से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों में फिर से बुखार का खौफ बैठ गया है।
जानकारी के मुताबिक नगला मनी निवासी प्रभु दयाल के पुत्र टीटू (22) को चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने पहले गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया। हालत में सुधार न होने पर वे निजी अस्पताल ले गए। अधिक तबियत खराब होने पर परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि क्षेत्र में लगातार शिविर लगाकर दवाएं वितरित की जा रही है। नगला मनी में भी कैंप लगाकर दवा दी गई है। अब मृतक की परिजनों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।