फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies of fever, dengue confirmed in eight patients

हाथरस : बुखार से युवक की मौत, आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Fri, 08 Oct 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies of fever, dengue confirmed in eight patients
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सादाबाद
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप जारी है। आठ और मरीजों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंग के मरीजों की संख्या अब 217 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं और उन्हें दवा भी दे रही हैं। इधर, सादाबाद कस्बा के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी सलीम (35 वर्ष) पुत्र आलमगीर की बुखार के चलते मौत हो गई। नगर पंचायत सभासद हमीर खान ने बताया कि सलीम पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार चल रहा था।

बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के काफी रोगी आ रहे हैं। काफी रोगी जिले से बाहर प्राइवेट अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। अब आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या अब जिले में 217 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित इलाकों में जा रही हैं। टीमों ने शुक्रवार को 26 गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। कई गांवों में शिविर लगाकर रोगियों का उपचार किया। फॉगिंग का काम भी प्रतिदिन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed