{"_id":"5f9efcd38ebc3e9b88175ed5","slug":"hathras-youth-dies-in-suspicious-circumstances-hathras-news-ali2477701196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर अपने गांव लौट गए।
मथुरा रोड स्थित गांव कछपुरा निवासी रोहित कुमार (24 वर्ष) पुत्र मुन्नालाल का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। परिवार के लोग यह देखकर सकते में आ गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई।
परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और फिर पुलिस वहां से लौट गई।