{"_id":"666b2b9637595663390828a6","slug":"hathras-youth-dies-in-noida-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कार डिवाइडर पर चढ़ी, हाथरस के युवक की नोएडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कार डिवाइडर पर चढ़ी, हाथरस के युवक की नोएडा में मौत
Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
सार
निजी चैनल में कार्यरत हाथरस के युवक की कार नोएडा में एक डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मोत हो गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कार एक डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे कार चालक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर के चामड़ गेट निवासी कमल दीक्षित (38) पुत्र रामकुमार करीब आठ साल से नोएडा किसी निजी चैनल में काम करते थे। 12 जून की देर रात को उनकी कार नोएडा में डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रात को ही परिवार के लोग नोएडा रवाना गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन 13 जून की शाम को शव लेकर हाथरस पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। यहां भीड़ लग गई। मृतक के छोटे भाई संदीप कुमार ने शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन