{"_id":"6241fc342101467c6a38b8c3","slug":"hathras-youth-dies-after-being-hit-by-tractor-condition-of-two-critical-hathras-news-ali288024816","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव तुर्सेन में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक किशोरी व वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव सुजान निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी में देने के लिए 26 मार्च को नया ट्रैक्टर खरीदा था। उसी ट्रैक्टर को गांव तुर्सेन निवासी एक युवक चला रहा था। युवक ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सका। इसकी चपेट में आने से भूरे खां के पुत्र रहमत अली (46) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पास ही में खड़े 82 वर्षीय सुरेंद्र और नल से पानी पी रही नसरत अली की 12 साल की बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर चालक व मृतक अलग-अलग समुदाय के होने के कारण गांव में माहौल गरमा गया और लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना के बाद कई थानों का पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गया। यहां पर मृतक के परिवार के लोग ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। जिनको पुलिस ने जैसे-तैसे शांत किया। काफी देर बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।