{"_id":"638b9a7c7abab17be20452ec","slug":"hathras-youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-hasayan-news-ali3061679168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव बस्तोई व जाऊ के मध्य शनिवार की दोपहर को मथुरा की ओर से माल लेकर कासगंज की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सलेमपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक युवक गांव नगला मियां का निवासी निकला। मृतक के परिजनों ने शिनाख्त करते हुए बताया कि 20 वर्षीय मनवीर सिंह पुत्र हरी राम पिछले तीन महीने से मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार को मथुरा की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से दाहिना हाथ कट जाने व सिर में चोट लग जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। संवाद