फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies after being crushed by tractor wheel, uproar

हाथरस : ट्रैक्टर के पहिये से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा

Fri, 02 Jul 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies after being crushed by tractor wheel, uproar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित उपाध्याय शटरिंग हाउस पर शुक्रवार की सुबह काम पर आया एक व्यक्ति ट्रैक्टर से गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके पेट और जांघ पर होकर निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे लेकर वहां काफी हंगामा हुआ। घायल को इलाज के लिए तत्काल अलीगढ़ ले जाया गया। वहां उसे उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव आने के बाद मृतक के गांव के काफी लोग शटरिंग हाउस पर जमा हो गए और कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बरगवां निवासी अनिल कुमार सिंह (42 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह हाथरस रोड स्थित उपाध्याय शटरिंग हाउस पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह काम पर आया था। वह शटरिंग के सामान के साथ ट्रैक्टर से जा रहा था। तभी वह किसी तरह ट्रैक्टर से गिर गया और उसका पहिया उसके पेट और जांघ पर होकर निकल गया। शटरिंग स्वामी शिवदत्त उपाध्याय उसको अपनी कार से इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए, लेकिन अनिल की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

इधर, गांव के काफी लोग हाथरस रोड पर शटरिंग हाउस के बाहर जमा हो गए। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि मौत के बाद ये लोग शव को गाड़ी में ही छोड़कर दुकान बंद कर भाग गए। ग्रामीणों का कहना था कि अनिल की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed