फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth Congress State General Secretary's fast unto death ended on the fifth day

हाथरस : पांचवें दिन खत्म हुआ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव का आमरण अनशन

Fri, 17 Sep 2021 06:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth Congress State General Secretary's fast unto death ended on the fifth day
आमरण अनशन समाप्त करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने एसडीएम के आश्वासन पर पांचवें दिन अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया। एसडीएम के साथ पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व सादाबाद नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा की उपस्थिति में उन्होंने अपने आमरण अनशन को स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के आलू किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिला तो वह फिर से अनशन शुरू कर देंगे।
मथुरा प्रसाद ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है और देशवासियों के हक में लड़ती रही है। नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है, उसे जनमानस से कोई लेना देना नही है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम ने भी भाजपा के कामकाज की निंदा की। अनशन स्थल पर सहपऊ ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, सहपऊ नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल, जैनुद्दीन, ओमप्रकाश, निखिलवर्ती पाठक, विकास चौधरी, वीना गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अनिल शर्मा, आशीष शर्मा, अंकित चौधरी, कुलदीप सिंह, अप्पी पाराशर, दिनेश चौधरी, हरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, पवन पंडित, शाहिद कुरैशी, मोहन सिंह बघेल, नूर मोहम्मद, चौधरी राजन, हरेंद्र चौधरी, अलाउद्दीन, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed