फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth and woman killed in accident, girl critical

हाथरस : दुर्घटना में युवक और महिला की मौत, बालिका गंभीर

Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth and woman killed in accident, girl critical
हाथरस : दुर्घटना में युवक की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में रविवार को महिला और एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली दुर्घटना एटा रोड पर गांव उमरावुपर के समीप हुई। रमन कुमार पुत्र होरीलाल निवासी गांव नगरिया उर्फ सिकंदरपुर डोगा थाना नयागांव जिला एटा बाइक से सुबह आठ बजे अपनी पत्नी गीता (24 वर्ष), पुत्री प्रतिज्ञा (2 वर्ष) के साथ दिल्ली जा रहा था। तभी पीछे से रोडवेज बस ने आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई और पुत्री प्रतिज्ञा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बालिका को इलाज के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना, दोपहर को पुरदिलनगर रोड पर तेजस पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां कोतवाली के गांव नगला पीपली निवासी युवक जयपाल सिंह (18 वर्ष) पुत्र चरन सिंह अपनी बुआ को सिकंदराराऊ छोड़कर बाइक से वापस गांव जा रहा था। दोपहर लगभग एक बजे जैसे ही उसकी बाइक पंप के पास पहुंची, वैसे ही फिसल गई। जब तक जयपाल संभल पाता, तब तक पीछे से कोई वाहन आया और उसे कुचलकर आगे भाग गया। जयपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed