फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Young man raped a girl, arrested

हाथरस : युवक ने किया युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Young man raped a girl, arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी युवक ने बहाने से युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक पर आरोप है कि उसने युवती को बहाने से अपने घर में बुलाया। यहां उसने युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया और डरा-धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद घर पर पहुंची युवती ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए और युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने दुष्कर्म व एससी-एसटी की धाराओं में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed