फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Young man died by jumping in front of goods train

हाथरस : मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Wed, 09 Dec 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Young man died by jumping in front of goods train
हाथरस : हाथरस जंक्शन के निकट युवक की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के निकट मथुरा-बरेली रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी पूछताछ के बाद भी शव की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे मथुरा बरेली रेल मार्ग पर मथुरा की तरफ से एक मालगाड़ी के सामने कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह युवक एक दूसरे युवक के साथ जलेसर की तरफ से बाइक पर सवार होकर आया था। मालगाड़ी को आते देख वह उसके सामने कूद गया, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। उसके साथ आया दूसरा युवक वहां से बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी पूछताछ की गई तो भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के दाहिने हाथ पर रौदास लिखा है। वहीं दूसरे हाथ पर आरके गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed