फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Yogi government should understand, no power of the world can stop us: Rahul-Priyanka

हाथरस: योगी सरकार समझ ले, हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है: राहुल-प्रियंका

Sun, 04 Oct 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Yogi government should understand, no power of the world can stop us: Rahul-Priyanka
हाथरस: राहुल गांधी के साथ कांग्रेसियों की गाड़ी को गांव में अंदर जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़/हाथरस
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को नोएडा में रोक कर हिरासत में लेने के बाद शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महामंत्री एवं यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा, नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य मुकुल वासनिक, प्रशासनिक महामंत्री केसी वेणुगोपाल शनिवार को चंदपा क्षेत्र स्थित बिटिया के गांव पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने यूपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत उनको किसी की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती। कांग्रेस का आलाकमान के यहां पहुंचने से गांव से लेकर जिले तक की राजनीति गर्मा गई है।
शनिवार शाम को लगभग सवा सात बजे कांग्रेस नेताओं का काफिला बिटिया के गांव पहुंचा। यहां उनके पहुंचने से पहले ही जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विशेष सुरक्षा बलों ने गांव में अंदर तक घेराबंदी कर दी थी। कड़ी सुरक्षा में आए राहुल और प्रियंका ने बिटिया के परिजनों से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। पहले दोनों नेता खड़े रहे लेकिन बाद में घर वालों की थकान देख कर वह जमीन पर ही बैठ कर उनसे बात करने लगे।
विज्ञापन

बातचीत में आत्मीयता के लिए उन्होंने परिजनों के कंधे पर हाथ रख का ढांढस बंधवाया। उनको आर्थिक सहायता के लिए एक चेक दिया। जिसको बिटिया के भाइयों ने बिना देखे ही रख लिया था, बाद में पूछने पर भी उन्होंने नहीं बताया कि वह कितनी धनराशि का चेक था। बिटिया के परिजनों से बात करने के बाद राहुल और प्रियंका ने साझा बयान में कहा कि यूपी में हर जगह अन्याय पर अन्याय हो रहा है। हम न्याय के साथ हैं। अब हर पहलू पर न्याय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोकने और हिरासत में लेने पर उन्होंने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। योगी सरकार, भाजपा कार्यकर्ता या कोई भी ताकत हो। उनको रोक नहीं सकती है। वह जनता के लिए हर जगह पहुंचेंगे। न्याय की लड़ाई खत्म नहीं होगी। जब तक न्याय नहीं होगा। तब तक न वो (योगी सरकार) हमें रोक सकते हैं ना और कोई रोक सकता है। योगी जी को ये बात समझ लेनी चाहिए।
पहले रोकने और हिरासत में लेने से राहुल- प्रियंका यूपी सरकार से खासे खफा थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मिल कर उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई जानी है। परिजनों में यहां के जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी है। बिटिया का शव दिखाए बिना ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। परिजनों को ये भी नहीं मालूम जिसका शव जलाया गया, वह कौन था। इतना अन्याय नहीं सहन किया जा सकता है। भाजपा के बड़े-बड़े लोगों को समझना चाहिए कि ये एक नारी की आवाज है। भाजपा के बड़े बड़े नेता समझ लें, इसको दबाया नहीं जा सकता है।

कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत में बिटिया के पिता, भाई, मां और अन्य परिजन शामिल थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने खासा शोर मचाया लेकिन कमरे का दरवाजा सुरक्षा कारणों से बंद रहा। बातचीत के तुरंत बाद दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed