{"_id":"5f4e87528ebc3e549f26fdd3","slug":"hathras-worshiping-at-anant-chaturdashi-in-temple-shridauji-maharaj-hathras-news-ali242692535","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अनंत चतुर्दशी पर मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में हुई पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अनंत चतुर्दशी पर मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन तो नहीं हुआ, लेकिन बल्देव छठ के दिन से ही मंदिर में आकर्षक सजावट हुई और वहां धार्मिक आयोजन भी हुए। मंदिर के लाइव दर्शन की व्यवस्था भी कराई गई। अनंत चतुर्दशी के दिन मेला श्रीदाऊजी महाराज का अनौपचारिक समापन होता है। ऐसे में मंगलवार को भी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए।
इस बार बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन कोरोना काल के चलते नहीं हुआ। यह मेला बल्देव छठ से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। बल्देव छठ के दिन पुलिस-प्रशासन ने वहां भीड़ एकत्रित नहीं होने दी। हालांकि वहां देवछठ के दिन से ही मंदिर पर भव्य सजावट की गई थी और रोजाना विशेष पूजा-अर्चना भी की जा रही थी। वहां के लाइव दर्शन की भी व्यवस्था की गई थी।
अब मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन सेवायत पुजारी पं. उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के सानिध्य में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य लोगों द्वारा सामाजिक दूरी के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर प्रसादी का भी आयोजन किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि दाऊजी महाराज नगर के ही नहीं, बल्कि पूरे बृज क्षेत्र के रक्षक हैं। उन्होंने दाऊबाबा से नगर, प्रदेश और देश को कोरोना महामारी से मुक्त करने की प्रार्थना की। अगले वर्ष यहां भव्य मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर अतुल आंधीवाल, सभासद अशोक शर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, ललित शर्मा, विमल प्रधान, अशोक गोला, हनुमान गुरु आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।