फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Worship of Lord Parashuram at many places on Akshaya Tritiya

हाथरस : अक्षय तृतीया पर कई स्थानों पर की भगवान परशुराम की पूजा

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Worship of Lord Parashuram at many places on Akshaya Tritiya
हाथरस : भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के साथ पूजा कर - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर विप्र बंधुओं व सामाजिक संगठनों ने भगवान परशुराम का पूजन किया। जयघोष के साथ भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के किला गेट स्थित परशुराम सेवा सदन की भूमि पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। जल्द से जल्द परशुराम सेवा सदन बनवाने की बात कही। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, रामनिवास रावत, ललित शर्मा, विमल प्रधान, दिनेश दीक्षित, मनोज उपाध्याय, श्याम मिश्रा, नीरज उपाध्याय, मोहित शर्मा, प्रदीप शर्मा, अशोक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, श्रीनिवास, सुनील पंडित, कैलाश पचौरी आदि थे।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित रामवती कुंज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने भगवान परशुराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर विनोद उपाध्याय ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस मौके पर अरुण शर्मा, पुष्पेंद्र, प्रवीण शर्मा, अंशुल शर्मा, अनुराग शर्मा, नत्थीलाल शर्मा, बबलू कौशिक, अजय पचौरी, देवेश उपाध्याय, चंदन शर्मा, अनिल शर्मा, पिंकू गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed