{"_id":"602ea8e18ebc3ee9631f22e2","slug":"hathras-worm-liberation-program-to-run-from-21-february-to-2-march-hathras-news-ali2566125116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 21 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा कृमि मुक्ति कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 21 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा कृमि मुक्ति कार्यक्रम
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम (21 फरवरी से 2 मार्च) को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। यहां पर उपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम का माइक्रो प्लान बनाने और इसके अनुसार ही कार्यक्रम को चलाया जाने की बात कही।
कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 1 से 19 वर्ष के सभी बालक, बालिकाओं तथा किशोरों को घर-घर जाकर शत प्रतिशत दवा खिलाए जाने की बात पर जोर दिया। बैठक में कहा गया कि जब भी विद्यालय प्रारंभ हों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रधानाचार्यों से संपर्क कर विद्यार्थियों को दवा खिलाएं। सुपरवाइजर, एएनएम, सीएचओ एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सकों द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण भी किया जाएगा।
इससे होने वाले लाभ के बारे में लोगों को बताए जाने की बात भी बैठक में कही गई। किसी भी विषम परिस्थिति के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल करने व लाभार्थी को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजने की व्यवस्था के बारे में बताया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ संतोष कुमार, डॉ. मधुर कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डीपीओ सहित आईसीडीएस विभाग, पंचायतीराज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।