फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Workers special train from Mathura Kasganj track after 42 days

हाथरस: 42 दिन बाद गुजरी मथुरा कासगंज ट्रैक से श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Tue, 05 May 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Workers special train from Mathura Kasganj track after 42 days
हाथरस: हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से निकलती श्रमिक स्पेशल ट्रेन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन की घोषणा के साथ देशभर में पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लग गई । मंगलवार को 42 दिन बाद मथुरा कासगंज ट्रैक से श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरी, जो कि बांद्रा से बरेली के लिए गई। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी। इस ट्रेन के गुजरने को लेकर रेलवे प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा और ट्रेन के गुजरने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली ।
उल्लेखनीय है कि मथुरा कासगंज ट्रैक पर आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेन के अलावा कई साप्ताहिक ट्रेनें गुजरती हैं। लॉकडाउन की घोषणा के साथ पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही थम गई। वहीं गुड्स ट्रेनों का संचालन जारी है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन को मीमो के जरिये सूचना मिली कि यहां से श्रमिक स्पेशल ट्रेन निकलेगी, जो बरेली के लिए बिना रुके जाएगी। इसके साथ रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया।
विज्ञापन

बांद्रा से बरेली के लिए जाने वाली ट्रेन का हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 8:00 बजे था, लेकिन वह देरी से दोपहर को दो बजकर पांच मिनट पर आई। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में करीब 23 बोगियां थीं। ट्रेन के गुजरने के समय स्टेशन पर कर्मियों की चहलकदमी दिखी। ट्रेन के जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक कालीचरण का कहना है श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर को दो बजकर पांच मिनट पर आई थी। यह बरेली के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed