फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Workers are devotional, everyone will get respect

हाथरस : देवतुल्य हैं कार्यकर्ता, हर किसी को मिलेगा सम्मान

Tue, 02 Feb 2021 09:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Workers are devotional, everyone will get respect
हाथरस : कृष्णा गार्डन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्मृति चिह्न देकर स्वागत करते भ - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और जिला प्रभारी राजा वर्मा मंगलवार को पहली बार यहां आए। कस्बे के कृष्णा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। तदुपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें पार्टी की रीति, नीतियों की जानकारी दी।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और वह देवतुल्य हैं। पार्टी हित में हर कार्यकर्ता को अपना 200 फीसदी योगदान देना होगा। जिला पंचायत का चुनाव है। सौभाग्य है वर्तमान में सरकार हमारी है। आप सबके चेहरे पर जो आत्मविश्वास है, उससे साफ है कि जिले से भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता कर रही है।
विज्ञापन

हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया जाएगा। उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, महेंद्र सिंह आचार्य, डॉ. देवचंद्र गौड़, अनिल पाराशर, प्रीति चौधरी, सुनील गौतम, दिनेश त्यागी, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, प्रभात पचौरी, सुभाष चौधरी, तपन जौहर, दीपक चौधरी, रंजीत सिंह, अमित वर्मा, गीतम सिंह, सत्यप्रकाश वाल्मीकि, अनुपम, डॉ. तरुण शर्मा, चंद्रपाल गुड्डू चौधरी, जितेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed