{"_id":"6079d8d98ebc3ed8321acf34","slug":"hathras-worker-s-hand-cut-from-thresher-while-removing-wheat-death-during-treatment-sasni-news-ali2612610107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गेहूं निकालते समय थ्रेसर से मजदूर का हाथ कटा, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गेहूं निकालते समय थ्रेसर से मजदूर का हाथ कटा, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
गांव मुहरिया में गेहूं निकालते समय थ्रेसर से मजदूर का हाथ कट गया। उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विशंभर दयाल (58) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार सुबह गेहूं निकलवाने के लिए थ्रेसर पर काम कर रहा था। अचानक उसका हाथ लांक के साथ थ्रेसर में अंदर चला गया। जिससे उसका हाथ कट गया।
परिजनों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।