फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Work in many offices affected due to sickness of personnel

हाथरस : कर्मियों के बीमार होने से कई कार्यालयों में काम प्रभावित

Wed, 12 May 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Work in many offices affected due to sickness of personnel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच जिले के कई कार्यालयों में कर्मियों की तबियत खराब है। इस कारण कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिले के वन विभाग, रोडवेज, मंडी समिति और लोक निर्माण आदि विभागों के कार्यालयों में लिपिक से लेकर अधिकारी तक विभागीय कामकाज की व्हाट्स एप के माध्यम से निगरानी कर रहे हैं। कर्मियों के बीमार होने से कार्यालयों में खामोशी छाई हुई है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सरकारी कार्यालय सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 33 प्रतिशत स्टाफ की हाजिरी के साथ खुल रहे हैं। बैंकों के समय में भी फेरबदल किया गया है, लेकिन ज्यादातर विभागों में कर्मचारियों की तबियत खराब होने से इन विभागों का कोरोना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भी संचालन बमुश्किल हो पा रहा है। रोडवेज और मंडी समिति के कई कर्मचारी वायरल की चपेट में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के कार्यालयों में लिपिकों की तबियत खराब है। इस कारण वह कार्यालय का रुख नहीं कर पा रहे हैं। जरूरी कामकाज को फोन व व्हाट्सएप के जरिये निपटा रहे हैं। कर्मियों की मौजूदगी न होने के कारण कार्यालयों में सन्नाटा छाया हुआ है। डीएफओ वीके सिंह का कहना है कि उनके कार्यालय के अलावा हमारे अन्य कार्यालयों में कर्मियों की तबियत खराब है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed