फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Work done by block chief Hasayan will be investigated

हाथरस: ब्लॉक प्रमुख हसायन द्वारा कराए गए कार्यों की होगी जांच

Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Work done by block chief Hasayan will be investigated
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक हसायन के क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों व अन्य बिदुंओं की जांच को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी को निर्धारित समयावधि में जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विगत में शपथ पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा ब्लॉक हसायन की क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर शिकायती पत्र दिया गया था। इस शिकायत में ब्लॉक प्रमुख हसायन पर विभिन्न आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा अपने चहेतों को ठेके दिए गए हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरती गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में एडीएम जेपी सिंह व एक्सईन लोनिवि को नामित किया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि उक्त शिकायत के आधार जांच कर तत्काल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed