{"_id":"63a0b2de18f55a6c644deda4","slug":"hathras-won-two-gold-medals-in-karate-competition-sadabad-news-ali3073041129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कराटे प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कराटे प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
हाथरस : कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता दिव्यांश और कुलसुम। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमअर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में कस्बे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक सहित पांच मेडल जीतकर नाम रोशन किया है। स्थानीय एकेडमी पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। देशभर के विभिन्न शहरों से 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। दिव्यांश और कुलसुम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
आयशा, प्रतिभा ने रजत, प्रवेश चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। वॉरियर्स कराटे एकेडमी के सेंसाई जुनैद और सलमान जज की भूमिका में रहे। एकेडमी के अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया। संवाद