फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women's jewelry, mobile, purse par in the weekly market

हाथरस : साप्ताहिक बाजार में महिलाओं के जेवर, मोबाइल, पर्स पार

Wed, 17 Aug 2022 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Women's jewelry, mobile, purse par in the weekly market
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार को साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई महिलाओं के पर्स, जेवर, मोबाइल पार कर दिए। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की मोबाइल टीमों ने बाजार में खूब भागदौड़ की लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा।
बुधवार को कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शातिर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। मड़नई की रहने वाली ममता पत्नी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बाजार करने आई थी। जवाहर बाजार में श्याम बाबा की दुकान के सामने किसी ने उसका पर्स पार कर दिया। पर्स में स्मार्टफोन, दो जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी और आठ हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन

वटपुरा निवासी नीरज पत्नी आशीष शर्मा का पर्स भी पार हो गया, उसमें 4200 रुपये थे। पर्स महिला के पीठ पर लटके बैग में रखा हुआ था। इसके अलावा वेदई की रहने वाली अंकिता पुत्री प्रमोद कुमार का भी किसी ने मोबाइल पार कर दिया। मोबाइल पार करने वाले शातिर को युवती ने पकड़ भी लिया लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed