{"_id":"62c47a1a89a4de54e47ec397","slug":"hathras-women-and-district-hospital-got-one-pediatrician-each-hathras-news-ali2954072120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला व जिला अस्पताल को मिला एक-एक बाल रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला व जिला अस्पताल को मिला एक-एक बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की कमी अब दूर हो जाएगी। शासन स्तर से बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के तहत जिला अस्पताल को मिले चार डॉक्टरों में एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। जिला महिला अस्पताल को भी चार डॉक्टरों में एक बाल रोग विशेषज्ञ मिले हैं, जोकि जल्द ही दोनों जगहों पर ज्वाइन कर लेंगे।
जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में काफी समय से डॉक्टरों की कमी चल रही है, लेकिन अब कुछ हद तक दोनों की अस्पतालों में रिक्त डॉक्टरों के पद भर जाएंगे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि हमें चार डॉक्टर प्रदेश स्तर पर हुए स्थानांतरण से मिले हैं, जबकि हमारे यहां तैनात दो डॉक्टर दूसरी जगह स्थानांतरित हुए हैं। यहां आने वालों में आगरा से डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सुुमन सिरोही, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. रतना गुप्ता शामिल हैं, जबकि डॉ. नवनीत अरोड़ा का ट्रांसफर मैनपुरी हुआ है।
वहीं संबद्ध चल रहे डॉ. माधव मुकुंद गुप्ता सिकंदराराऊ सीएचसी चले जाएंगे। यहां आए डॉक्टर जल्द ही ज्वाइन कर लेंगे। जिला महिला अस्पताल को भी चार चिकित्सक मिले हैं, जबकि एक डॉ. समन जुबैरी का तबादला अलीगढ़ हुआ है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि यहां आगरा से डॉ. शैली सिंह, नोएडा से डॉ. पुष्पलता, इटावा से डॉ. अनिल कुमार और श्रावस्ती से डॉ. निदेश नारायन त्रिपाठी बाल रोग विशेषज्ञ आ रहे हैं। ये चारों डॉक्टर भी जल्द ही अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। संवाद