{"_id":"615def938ebc3e627031cd1e","slug":"hathras-woman-killed-three-injured-in-a-collision-between-two-bikes-hathras-news-ali2750875141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
हाथरस : विनोद कुमारी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
मथुरा रोड पर सुंदर बाग के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी बंटी अपने पिता श्रीराम और मां विनोद कुमारी को लेकर बाइक से हाथरस आया था। हाथरस से वह देरशाम को अपने गांव बाइक लौट रहा था। वहीं सासनी निवासी सुभाष पुत्र सरनामीलाल मुरसान की तरफ से सासनी लौट रहे थे। जैसे ही दोनों की बाइक कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुुरा रोड सुंदरबाग के निकट पहुंचीं तो उनमें आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार एक महिला सहित चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा गया। वहां 51 वर्षीय विनोद कुमारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सासनी निवासी सुभाष को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद दोनों के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद