{"_id":"5ffb2c2e8ebc3e31f54c8528","slug":"hathras-woman-injured-by-a-moving-bike-injured-hathras-news-ali253385068","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चलती बाइक से गिरी महिला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चलती बाइक से गिरी महिला, जख्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास रोड स्थिति गांव बुधू के निकट बाइक पर सवार होकर आ रही महिला अचानक गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधु हेमराज निवासी कंबो देवी पत्नी मूलचंद आशा कार्यकर्ता हैं। रविवार को वह किसी काम के चलते गांव के एक युवक की बाइक पर बैठकर हाथरस आ रही थीं। इस बीच गांव के बाहर सड़क पर आते ही उसकी साड़ी बाइक के पिछले पहिये में अटक गई।
वह चलती बाइक से मुंह के बल रोड पर गिर पड़ीं और उन्हें चोट लग गई। महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाने को कहा, लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।