फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman injured after falling from tempo dies, accused of murder

हाथरस : टेंपो से गिरकर घायल हुई महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman injured after falling from tempo dies, accused of murder
हाथरस : सीएचसी सादाबाद पर मृतक महिला के मायके पक्ष के लोग। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास गंदे नाले के समीप टेंपो से गिरकर एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस पर महिला के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी संगीता पत्नी शेर सिंह यादव के मध्य खर्चा आदि को लेकर मुकदमा चल रहा था। शेर सिंह फिरोजाबाद में पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बुधवार को नौ बजे के लगभग संगीता मुकदमे की तारीख करने हाथरस जा रही थी। सादाबाद के लिए वह गांव के ही एक टेंपो में बैठ गई। जैसे ही टेंपो गंदे नाले के पास पहुंचा वह अचानक गिर पड़ी। टेंपो में बैठे अन्य सवारियों ने महिला के ही मोबाइल से अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र के मुकंद बिहार कॉलोनी निवासी उसके पिता को इसकी सूचना दी उसे सादाबाद सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

महिला के पिता केहरी सिंह ने सीएचसी पर तैनात डॉक्टर से बेटी की हालात के बारे में जानकारी ली और उसे इलाज के लिए आगरा भेजने का अनुरोध किया। डॉक्टर ने एंबुलेंस से घायल महिला को आगरा भेज दिया। आगरा पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। संगीता के पिता ने उसके पति पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी 2008 में शेर सिंह निवासी थरौरा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी को एक बेटा व एक बेटी थी। उसका पति पुलिस में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली। अब उसकी पुत्री अपने दोनों संतानों के साथ थरौरा में ही रहती है। उसका पति के साथ खर्चे को लेकर मुकदमा चल रहा था। उसके पति ने ही साजिश के तहत ही उसकी बेटी की हत्या कराई है। महिला की मौत की सूचना पर पुलिस भी सीएचसी सादाबाद पर पहुंच गई है। इधर कोतवाल अतुल कुमार गौतम का कहना है कि उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed