{"_id":"60a3fcc78ebc3e29935616c7","slug":"hathras-woman-dies-due-to-treatment-of-haemorrhage-hathras-news-ali2634017150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर में झोलाछाप के इलाज से महिला की हालत खराब हो गई। उल्टी व चक्कर आने की शिकायत पर झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद हालत खराब हो गई। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद झोलाछाप वहां से अपनी दुकान बंद कर भाग गया।
गांव दरियापुर के मोहल्ला कोठी वाला निवासी सरिता पत्नी रूपेश कुमार को उल्टी व चक्कर आने की शिकायत हुई। जिस पर परिवार के लोग उसे गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। आरोप है कि झोलाछाप ने जैस से ही महिला को इंजेक्शन लगाया उसकी हालत खराब हो गई।
यह देख झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर भाग गया। परिवार के लोग महिला को जिला अस्पताल ले जाने लगे। इतने में ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव आ गए। महिला की मौत पर हंगामा हुआ। लेकिन मामला गांव का होने पर परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों ने इस मामले की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।