{"_id":"6016f8a28ebc3e5696099941","slug":"hathras-woman-dies-after-falling-from-roof-due-to-fear-of-monkey-attack-sadabad-news-ali2551101131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बंदरों की घुड़की से डरकर छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बंदरों की घुड़की से डरकर छत से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
हाथरस : छत से गिरकर मृत महिला का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे के कृष्णा नगर में रविवार की दोपहर को बंदर की घुड़की से डरकर एक वृद्धा छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों ने भी महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
कस्बे के कृष्णा नगर निवासी 65 वर्षीय शीला पत्नी कच्छुमल रविवार की दोपहर को करीब दो बजे छत पर बैठकर धूप सेंक रही थीं। इस दौरान वहां कुछ बंदर आ गए। जब एक बंदर ने घुड़की लगाई तो शीला बचने के लिए पीछे हटीं और छत से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उनके गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिवार के लोग उनको सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हर गली-मोहल्ले में बंदरों के आतंक से परेशान हैं लोग
सादाबाद। नगर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बाजारों और गली-मोहल्लों में सड़कों पर घूूमते बंदरों के झुंड राह चल रहे लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। इन बंदरों ने लोगों का छतों पर बैठना भी दूभर कर दिया है। बंदरों ने पहले भी क्षेत्र के कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है, लेकिन प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया है। यही वजह है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एसडीएम राजेश कुमार का कहना है कि समस्या उनके संज्ञान में है। नगर पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।