फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman arrested with 103 pawwas of spurious liquor

हाथरस : नकली शराब के 103 पौव्वे के साथ महिला गिरफ्तार

Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman arrested with 103 pawwas of spurious liquor
हाथरस : गांव गढ़ उमराव में आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ी गई नकली शराब। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के आदेश पर अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना सादाबाद के अंतर्गत ग्राम नगला दुर्जिया, जारऊ, नगला कंचन और गढ़ उमराव में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर आकस्मिक रूप से छापा मारा।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छापे के दौरान ग्राम गढ़ उमराव में पुष्पा देवी पत्नी स्व आनंदी बाबा को 103 पौव्वे कुल मात्रा 20.6 बैरल लीटर अवैध नकली देसी शराब ब्रांड नगीना व गुड इवनिंग के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका बेटा सूखा सिंह भागने में सफल रहा। बरामद शराब के पौव्वों पर लगे लेवल, रैपर व क्यूआर कोड की जांच विभागीय एप से करने पर सभी पौव्वे नकली पाए गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पा देवी व फरार सूखा सिंह के खिलाफ आबकारी व आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार महिला अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य व फरार अभियुक्त सूखा सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं और अवैध शराब के मूल स्रोत के संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। टीम में कृष्ण मुरारी सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो सादाबाद, उप निरीक्षक सलामुद्दीन खान मय टीम उपस्थित रहे। अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed