फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman and youth killed in Hathras Junction area

हाथरस : हाथरस जंक्शन इलाके में महिला व युवक की हत्या

Thu, 24 Nov 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman and youth killed in Hathras Junction area
हाथरस : मृतका हसीना बेगम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव नगला हीरा में बृहस्पतिवार को मजार की देखभाल करने वाली महिला और युवक की हत्या कर दी गई। महिला मजार स्थल पर बने कमरे के निकट लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली थी, जबकि युवक का शव कमरे में फंदे से लटका था। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हीरा में मजार है। यहां कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी जलालुद्दीन और उनकी पत्नी हसीना बेगम (55) मजार की देखभाल करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे हसीना बेगम मजार स्थल पर बने कमरे के बाहर घायल अवस्था में पड़ी थीं। सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। मौके पर जुटे कुछ लोग उनको लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हसीना बेगम की मौत हो गई। वहीं, मजार स्थल पर बने कमरे के अंदर टिनशेड के पाइप पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। मजार पर चढ़ाई जाने वाली चादर से फंदा लगाया गया था। युवक के शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति जलालुद्दीन को हिरासत में लिया है। देर शाम पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली थी कि गांव नगला हीरा के पास मजार में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है और एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। घायल महिला को बागला जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed