{"_id":"5e90a9b58ebc3e76ad6490e9","slug":"hathras-within-24-hours-people-involved-in-tablighi-jamaat-get-themselves-health-checkup-hathras-news-ali2310830172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 24 घंटे के अंदर तब्लीगी जमात में शामिल लोग खुद करा लें स्वास्थ्य चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 24 घंटे के अंदर तब्लीगी जमात में शामिल लोग खुद करा लें स्वास्थ्य चेकअप
विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना से बचाव के लिए बैठक लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस सिलसिले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का कहना है कि इस संक्रमण से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति का चिह्नीकरण एवं उसका नियमानुसार चिकित्सकीय प्रशिक्षण एवं उपचार आवश्यक है। इसमें थोड़ी सी भी चूक होने पर इसका संक्रमण अत्यंत तीव्र गति से होता है।
उन्होंने कहा है कि संक्रमित व्यक्ति से कोरोना वायरस परिवार, समाज एवं कार्य स्थल पर साथ-साथ काम करने वाले व्यक्तियों में अत्यंत तीव्रता से फैलता है, फलस्वरूप वह भी गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। बीमारी से मृत्यु तक होने की संभावना बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति या वह सभी व्यक्ति जो संक्रमण क्षेत्र या संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं अथवा जो निजामुद्दीन दिल्ली तब्लीगी जमात सम्मेलन में शामिल हुए हो या शामिल होने वालों के संपर्क में आए हों व जिनको किसी भी प्रकार से संक्रमण होने की संभावना हों, वह स्वेच्छा से बिना देरी अथवा लापरवाही किए 24 घंटे के अंदर अपनी चिकित्सकीय जांच के लिए अपने जिले के सीएमओ के समक्ष स्वयं प्रस्तुत हों।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करना महामारी अधिनियम 1897 की धारा (2), (3), (4) एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली, 2020 के प्राविधानों का उल्लंघन है तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध उक्त अधिनियम एवं विनियमावली के संगत प्राविधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।