फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Withdraw Rs 1.16 lakh from ATM by changing the card

हाथरस : कार्ड बदलकर एटीएम से निकाले 1.16 लाख रुपये

Sat, 29 Jan 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Withdraw Rs 1.16 lakh from ATM by changing the card
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक के साथ एटीएम कार्ड बदलकर की गई धोखाधड़ी की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की है। रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा है कि 14 जनवरी की शाम करीब शाम चार बजे वह केेनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी पीछे से तीन अज्ञात व्यक्ति पैसा निकालने के बहाने एटीएम कक्ष में घुस आए और उनको बातों में फंसाकर धोखाधड़ी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उन्हें आभास तक नहीं होने दिया।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी एटीएम से पैसे नहीं निकल पाए। अगले दिन वह पैसा लेने केनरा बैंक की हाथरस शाखा गए तो वहां पता चला कि उनके खाते में पैसे ही नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी से एक लाख सोलह हजार पांच सौ रुपये खाते से निकाले गए हैं। इनमें से 70 हजार रुपये सचदेवा मोटर्स अलीगढ़ और 46 हजार पांच सौ रुपये एक अन्य एटीएम से निकाले गए हैं। रिपोर्ट में प्रकरण की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed