फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: With three crore rupees, roads, lights will be improved in Mursan and park will be built

हाथरस : तीन करोड़ रुपये से मुरसान में सुधरेंगी सड़कें, लाइटें लगेंगी और बनेगा पार्क

Sun, 07 Feb 2021 09:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: With three crore rupees, roads, lights will be improved in Mursan and park will be built
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान में विकास कार्य कराने के लिए शासन ने दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत तीन करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे अब कस्बा मुरसान के दिन बहुरेंगे।
मुरसान रियासत के राजा महेंद्र प्रताप को लेकर भाजपा सरकार ने अलीगढ़ में विधानसभा का उपचुनाव चुनाव लड़ा था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप के नाम से अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान किया था। अब मुरसान कस्बा में विकास कार्यों के लिए शासन ने तीन करोड़ रुपये भेजे हैं। मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाहा ने बताया कि शासन द्वारा नगर पंचायत को मिले तीन करोड़ रुपयों से वह कस्बे में लाइट, सड़क व अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि कस्बा में कई जगहों पर अभी लाइट की व्यवस्था ठीक नहीं थी। अब इस पैसे से कस्बा में नए खंभे लगवाकर जगह-जगह लाइट लगाई जाएंगी। मुख्य मार्ग के चौराहों पर खंभे लगाकर बड़ी लाइट लगवाई जाएंगी। मुरसान से बाबा जाहरवीर मंदिर रोड, बड़े बाजार से मसानी मंदिर तक, ब्लॉक रोड व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाइट का काम कराया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय के निकट में चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा, जिसमें बच्चों के खेलने-कूदने की व्यवस्था कराई जाएगी। मथुरा-बरेली मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य रेलवे स्टेशन के निकट से दुलारी चौकी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed