{"_id":"63a0acb94bb2ab7ba9162ab0","slug":"hathras-wires-dangling-at-garbage-collection-site-fear-of-accident-hathras-news-ali307302332","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कूड़ा संकलन स्थल पर झूल रहे तार, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कूड़ा संकलन स्थल पर झूल रहे तार, हादसे का डर
विज्ञापन
हाथरस : शहर के डंपिंग ग्राउंड में झूलते बिजली के तार। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के जलेसर रोड स्थित डंपिग ग्राउंड (कूड़ा संकलन स्थल) पर बिजली के तार झूल रहे हैं। यह हादसों को न्योता दे रही है। इसे लेकर अफसर बेसुध बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली की लाइनें झूल रही है। इसका खामियाजा आमजन व उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शहर के जलेसर रोड पर नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड है। इस ग्राउंड पर वर्तमान में 40 से 50 टन कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़ा निस्तारण के कार्य में डंपर लगे हुए है। साथ ही यहां बिजली की लाइन झूल रही है।
पूर्व में पालिका के इगलास रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी डंपिंग ग्राउंड पर झूलते तारों से बेसुध बने हुए हैं। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि तार झूलने का मामला जानकारी में नहीं है। यदि लाइन झूल रही है तो संबधित एक्सईएन को निर्देश देकर लाइन को सही कराया जाएगा। संवाद