{"_id":"609eac278ebc3e8dbb659b3b","slug":"hathras-winds-of-devotion-from-morning-on-akshaya-tritiya-hathras-news-ali263107918","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अक्षय तृतीया पर सुबह से बही भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अक्षय तृतीया पर सुबह से बही भक्ति की बयार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अक्षय तृतीया का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। कोरोना काल के चलते लोगों ने इस बार भी घरों में रहकर पूजा-अर्चना की। सुबह से दोपहर तक दान-पुण्य किया। अबूझ मुहुर्त होने की वजह से शहर में कई जगहों पर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए शादियां की गईं।
अक्षय तृतीया के मौके पर शुक्रवार की सुबह से ही शहर के किला परिसर स्थित ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज, गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर, रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। विशेष पूजा-अर्चना की गई।
कोरोना कर्फ्यू के चलते लोगों ने घरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हुए सत्तू का भोग लगाया और घर में सुख-समृद्धि की कामना की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मंदिरों में फूल बंगला के भव्य शृंगार किए गए। कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग इस बार गंगा स्नान को भी नही जा सके। शहर में काफी स्थानों पर सीमित लोगों की संख्या के साथ शादी समारोहों का आयोजन हुआ।