फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Will vote for the one who implements the Advocate Protection Act

हाथरस : जो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाएगा उसे देंगे वोट

Sat, 29 Jan 2022 09:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Will vote for the one who implements the Advocate Protection Act
चुनावी चर्चा करते सादाबाद के अधिवक्ता। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चारों तरफ है। हर चौक-चौराहें, नुक्कड़ों व गलियों में लोगों की जुबान पर सिर्फ चुनावी चर्चाएं ही हैं। लोग अपनी-अपनी समस्याओं और प्राथमिकताओं पर खुलकर बात कर रहे हैं। इसी कसौटी पर प्रत्याशियों को परखने की भी कोशिश कर रहे हैं। हर जगह लोग दुकानों पर चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक चर्चाएं करते दिख जा रहे हैं।
शनिवार को हाथरस रोड स्थित बाह्य न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भी चुनावी चर्चा करते में मशगूल दिखे। अधिवक्ता अनिल दीक्षित कहते हैं कि हाईकोर्ट की बेंच का गठन आगरा में होना चाहिए। विधायक ऐसा हो, जो अधिवक्ताओं की समस्या का समाधान करे और अधिवक्ता हित में कार्य करे।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरेंद्र पाराशर कहते हैं विधायक ऐसा हो जो कि प्राथमिकता के तौर पर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की पहल करे और अधिवक्ताओं के दुख सुख में शामिल रहे। दीपक दीक्षित का कहना है कि जनता किसी ऐसे प्रत्याशी को अपना विधायक चुने जो कि न सिर्फ युवाओं के हित में काम करे, बल्कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को पूरा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबकी बार किसी ऐसे प्रत्याशी को अपना मत देना है जो अधिवक्ताओं की पुरानी समस्याओं को दूर और मांगों को पूरी कराएगा। चुनावी चर्चा के दौरान मुकेश तिवारी, विवेक सारस्वत, भानुदत्त राजौरिया, वीरेंद्र मित्तल, अनुराग गुप्ता, उत्तम पाराशर, कुंजिल सिंह एडवोकेट, पुष्पेंद्र चौधरी, रवि चौधरी, योगेंद्र चौधरी, सुरेंद्र पाराशर, देवेंद्र राजपूत, सतेंद्र पाराशर, जयपाल सिंह, महेश पाराशर, राजकुमार पाराशर, विशंवर सिंह, नरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed