फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Will show power in membership, then the ticket will be easy

हाथरस : सदस्यता में दिखाएंगे दम, तब होगा टिकट का रास्ता सुगम

Mon, 15 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Will show power in membership, then the ticket will be easy
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा के आम कार्यकर्ता को तो बूथ स्तर तक तैयारी में जुटने का संदेश दिया जा रहा है। चुनावी रणनीति के तहत जनप्रतिनिधियों को भी अपने बूथ के सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस बूथ पर उसका नाम होगा, उस बूथ का उसे पन्ना प्रमुख बनाया गया है। पन्ना प्रमुखों को अब अपने बूथ पर 100 नये मतदाताओं को मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा सदस्य बनाकर अपना कुनबा बढ़ाएगी।
विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नये वोटरों को जोड़ना है। टिकटार्थियों को सदस्यता अभियान में दम दिखना होगा। तभी उनके लिए टिकट का रास्ता सुगम होगा। भाजपा के आला पदाधिकारी कभी पूछ सकते हैं कि उन्होंने कितने सदस्य बनाए हैं। प्रदेश नेतृत्व से जिले को एक लाख की सदस्यता का लक्ष्य मिला है। इसे भाजपाई पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं। उल्लेखनीय है दीपोत्सव के त्योहार के बाद भाजपा अब मंडलों में सम्मेलन के जरिये लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची में एक पन्ना पर 60 मतदाताओं के नाम होते हैं। आम कार्यकर्ता के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी पन्ना प्रमुख बनाया गया है। टिकटार्थियों को गणेश परिक्रमा से नहीं, बल्कि उनके काम से उनको पूछा जाएगा। सदस्यता में उन्हें पूरा दमखम दिखना होगा। तभी वह टिकट की दावेदारी में शामिल होंगे। 100 नये मतदाताओं को बूथ पर भाजपा से जोड़ा होगा। मिस्ड कॉल के जरिये सदस्य बनेंगे। साथ ही किन वोटों को जुड़वाना है, किन वोटों को कटवाना है। इसका ध्यान कार्यकर्ताओं द्वारा रखना होगा। पदाधिकारी जगह-जगह शिविर लगाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि मिस्ड कॉल के जरिए लोगों को भाजपा से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश से जिले को एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि भी बना रहे नये सदस्य
हाथरस। बीते दिनों शहर के श्रीजी फार्म हाउस में हुई कार्यशाला में पदाधिकारियों को सदस्य बढ़ाने के टिप्स दिए गए। इस क्रम में जिले के सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिलाध्यक्ष आदि मिस्ड कॉल के जरिये सदस्यों को जोड़ने में जुटे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा टिकट पाने के लिए आला पदाधिकारियों की गणेश परिक्रमा भी शुरू कर दी गई है, लेकिन उन्हें साफ संदेश दिया गया है कि गणेश परिक्रमा से अब काम नहीं चलेगा। उन्हें अपने अपने बूथ पर काम दिखना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed