{"_id":"672e81a0ac982525c60430ab","slug":"hathras-will-get-15-new-buses-before-kumbh-hathras-news-c-56-1-mrt1060-122488-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुंभ से पहले, 15 दिसंबर तक हाथरस डिपो को मिलेंगी 15 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुंभ से पहले, 15 दिसंबर तक हाथरस डिपो को मिलेंगी 15 बसें
Sat, 09 Nov 2024 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:55 AM IST
सार
हाथरस डिपो के पास अभी 66 बसें हैं। बसों की कमी के कारण भीड़ के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुंभ मेले से पहले मिलने वाली बसों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कुंभ मेले के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से तैयारी की जा रही हैं। रोडवेज के नई बसों को खरीदा जाना है। इनमें करीब 15 बसें हाथरस को मिलेंगी। आवंटन प्रक्रिया शुरू होने के चलते जल्द ही डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
हाथरस डिपो के पास अभी 66 बसें हैं। बसों की कमी के कारण भीड़ के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुंभ मेले से पहले मिलने वाली बसों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि 15 दिसंबर तक हाथरस डिपो को 15 बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन
स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि कुंभ मेले को रोडवेज तैयारी में जुटा है। मिलने वाली नई बसों को पहले प्रयागराज मार्ग पर चलाया जाएगा उसके बाद अन्य मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन