{"_id":"60b3e3248ebc3e34f67eb959","slug":"hathras-will-clean-the-puddles-will-remove-the-problem-of-drainage-sadabad-news-ali2643070150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पोखरों की सफाई कराएंगे, जलनिकासी की समस्या करेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पोखरों की सफाई कराएंगे, जलनिकासी की समस्या करेंगे दूर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विकास खंड सहपऊ की ग्राम पंचायत सलेमपुर की नवनिर्वाचित प्रधान व युवा सपा नेता रवि पहलवान की पत्नी गुड़िया देवी का कहना है कि वह ग्राम पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाली उन पोखरों की सफाई कराके जलनिकासी की व्यवस्था को सुचारु करेंगी, जोकि ओवरफ्लो हो चुकी हैं। व्यायामशाला, बरातघर और परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। वह अपनी ग्राम पंचायत को जिले की आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगी।
ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत का भेदभाव रहित विकास कराया जाएगा। ग्राम पंचायत की सीमा में आने वाली पोखरें ओवरफ्लो हैं और उनमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस कारण गांव के पानी का निकास नही हो पाता है और पानी रास्तों में भर जाता है, इसलिए इनकी युद्घस्तर पर सफाई कराई जाएगी और उनमें जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र भी है, लेकिन वहां कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नही बैठता है। प्रशासन के सहयोग से केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी की नियमित नियुक्ति कराने के प्रयास किए जाएंगे।
प्रधान ने बताया कि गांव में जल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए बने वाटर टैंक के दो नलकूपों में से एक खराब है, जिसको जल्द ही सही कराया जाएगा। प्राचीन मल्ल विद्या के विकास के लिए गांव में व्यायामशाला, बरातघर और परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। श्मशान घाट, कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। उनमें टिनशेड लगवाए जाएंगे। गांव में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और गंदगी से अटे नाले-नालियों को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
हाईस्कूल पास हैं ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान गुड़िया देवी हाईस्कूल पास हैं। वह पहली बार ग्राम पंचायत की प्रधान बनीं हैं। उनके पति रवि पहलवान समाजवादी पार्टी के युवा नेता हैं।
खासियत -
ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 10000 है।
ग्राम पंचायत में वोटरों की संख्या 3664 है।
एक प्राइमरी स्कूल, एक जूनियर हाईस्कूल, एक प्राईवेट जूनियर हाईस्कूल तथा एक प्राइवेट इंटर कॉलेज है।
मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र है।
समस्याएं-
पोखरों में जल निकासी की समस्या है।
श्मशान घाट व कब्रिस्तान की बाउंड्री नही है।
मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी नहीं बैठता।