{"_id":"630e4a9e2b4b9a7e561efaf9","slug":"hathras-wife-had-killed-the-young-man-along-with-his-daughter-sikandhra-rahu-news-ali299270615","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली के गांव कपसिया निवासी मानसिंह को उनकी पत्नी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मिलकर धारदार हथियार से पिटाई की थी। घायल अवस्था में उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां सोमवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब मानसिंह की दादी ने अपनी पुत्रवधू व नातिनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी मां, बेटी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दें कि गांव कपसिया में मानसिंह की कुछ दिन पूर्व पत्नी तथा नाबालिग पुत्री ने धारदार हथियार से जमकर पिटाई की थी। इससे मानसिंह के गुप्तांग में भी चोट लगी थी। कोतवाली पर पत्नी ने पति पर गलत काम कराने का आरोप लगाया था।
मृतक की दादी लौंगश्री ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि मां बेटी ने धारदार हथियार से उसके पौत्र मानसिंह को घायल कर रजाई में लपेट कर छिपा दिया था। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि अधिकृत रूप से सूचना के बाद मामला हत्या के अभियोग में तरमीम कर लिया जाएगा। संवाद