Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife beat up health worker in Hatjhras Bagla hospital

Hathras News: अस्पताल में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मी को पत्नी ने पीटा, कोर्ट में चल रहा है मामला

Wed, 28 Dec 2022 11:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 11:24 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट के जिला अस्पताल में  उस समय हंगामा मच गया, जब वहां ड्यूटी पर तैनाल एक स्वास्थ्य कर्मी को उसकी पत्नी ने पीट दिया। पति-पत्नी का कोर्ट में मामला चल रहा है। पत्नी ने पति पर दूसरी युवती के साथ संबंध का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Wife beat up health worker in Hatjhras Bagla hospital
हाथरस के बागला जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी और उसकी पत्नी के विवाद के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी का विवाद पत्नी से चल रहा है। दोनों का मामला कोर्ट व परिवार परामर्श केंद्र में विचाराधीन है। आरोप है कि बुधवार की सुबह उसकी पत्नी ड्यूटी पर तैनात अपने स्वास्थ्य कर्मी पति के पास पहुंची और उससे अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। यहां पत्नी की मां आ गई। वह अपनी बेटी को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले एक स्वास्थ्य कर्मी की शादी इसी वर्ष शहर की ही रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी का आरोप है कि पति के किसी दूसरी युवती के साथ संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। अब दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में भी यह मामला चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान पत्नी आई और उसके साथ हाथापाई करने लगी। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी ने स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट कर दी। लोगों के समझाने के बाद भी पत्नी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। उसकी मां काफी देर तक समझाने के बाद उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद यहां पर पुलिस आ गई। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed